फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकलाने की वजह से हुआ डिप्रेशन, पत्नी की नींद खुली तो देखा सुहाग उजड़ चुका था

Wed, 23 Jan 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
युवक को हकलाने की वजह से दूसरी नौकरी छिन जाने का डर सता रहा था। धीरे-धीरे ये डर तनाव में बदल गया। तनाव इस कदर हावी हुआ कि परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रात में युवक पत्नी वे बेटे के साथ कमरे में सोने गया। देर रात पत्नी की आंखें खुलीं तो उसके होश उड़ गए। मामला यूपी के कानपुर का है।
विज्ञापन


पुराना सीसामऊ निवासी लवकेश निगम (38) नवीन मार्केट स्थित एक कार शोरूम में नौकरी करता था। भाई दुर्गेश ने बताया कि लवकेश को बोलने में दिक्कत थी। वह हकलाता था। इस वजह से ही कुछ महीने पहले एक कार शोरूम से उसे निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

लवकेश से कहा था कि उसकी जगह दूसरा लड़का रखा जाएगा

वर्तमान में वह नवीन मार्केट के जिस शोरूम में काम कर रहा था, वहां के अधिकारियों ने भी हाल में लवकेश से कहा था कि उसकी जगह दूसरा लड़का रखा जाएगा। इसके चलते कुछ दिन बाद नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

दुर्गेश के मुताबिक इस वजह से ही लवकेश डिप्रेशन में था। मंगलवार को वह पत्नी शिखा और बेटे दिव्यांश के साथ कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी की नींद खुली तो उसे फांसी पर लटका पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें