फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का प्रधानमंत्री बनना देशहित में बेहद जरूरी, विकास और सुरक्षा के लिए हो रहा यह चुनाव- नरेश

Fri, 29 Mar 2019 07:36 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा है कि कार्यकर्ता ही चुनाव की रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीता जाता है। लोकसभा चुनाव आ गया है और सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में लग जाएं, क्योंकि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देशहित में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


शहर के एक धर्मशाला और बारात घर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पूरे राजनीतिक जीवन में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए ही लड़ाई लड़ी है। यह लोकसभा चुनाव देश के मान-सम्मान, विकास और सुरक्षा के लिए हो रहा है। विरोधियों को मजबूत प्रधानमंत्री पसंद नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें