फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान का नाम है मोदी- भाजपा महिला मोर्चा

Fri, 29 Mar 2019 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाल विद्या भवन परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के महिला सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को हरदोई जिले के बाल विद्या भवन परिसर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि रावल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा का नाम ही नरेंद्र मोदी है। आधी आबादी दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। 
विज्ञापन


डॉ रश्मि रावल ने महिलाओं से कहा कि 2014 से पहले महिलाएं आशंकित रहतीं थीं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से महिलाओं में निश्चिंतता आई है। उन्होेंने उज्ज्वला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या, मातृत्व वंदना योजना आदि के साथ ही शौचालय निर्माण का भी जिक्र किया।

महिला सम्मेलन की प्रभारी शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जहां गठबंधन अस्तित्व बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, वहीं मोदी जी सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने महिलाओं से कहा कि आने वाले नवरात्र में माताएं, बहनें माता दुर्गा से कमल खिलाने का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्नाव की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश की पत्नी ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें