फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: शिवपाल- अखिलेश को 'छोटे नेताजी' कहकर पुकारें, डिंपल बोलीं- मैनपुरी के लोग नेताजी का परिवार

Wed, 30 Nov 2022 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

ताखा तहसील क्षेत्र के भरतिया कोठी में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जनता अब छोटे नेताजी के नाम से पुकारे। वहीं, डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया है और मैनपुरी के लोग नेताजी का परिवार हैं।
विज्ञापन
शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आप सभी छोटे नेता जी कहकर बुलाएं। यह बात बुधवार को तहसील क्षेत्र के भरतिया कोठी में चल रही जनसभा में कही। उन्होंने कहा नेता जी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है। नेताजी को आप सभी का प्यार जैसे मिला वैसे ही छोटे नेताजी को भी मिलना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर भी साधा निशाना
इस दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा के मैनपुरी से उम्मीदवार रघुराज शाक्य पर भी निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, पूरी सरकार से है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई गाली भी दे, तो उसे बर्दाशत कर लेना, लेकिन पुलिस की पकड़ में मत आना।
वहीं, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया। मैनपुरी के लोग नेताजी का परिवार हैं। इसलिए पहले की इस बार भी अपना आशीर्वाद सपा को जरूर दें। इससे पहले सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने भी सपा के कार्यकर्ताओं को अपने घर में न सोने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिंपल यादव ने भोगांव में चुनाव जनसभा में कहा था कि मैं अपने युवा मित्रों से कहना चाहती हूं कि चार दिसंबर को प्रशासन आप पर सख्त कार्रवाई करेगा। चार दिसंबर को आप अपने घरों में न सोएं। पांच दिसंबर को आप वोट डालें और छह दिसंबर को प्रशासन यहां से चला जाएगा। कोई आपको छू भी नहीं सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें