फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत, शिक्षिका समेत दो घायल

Wed, 21 Dec 2022 02:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में बिलवई-छिकहरा मार्ग पर मुल्ला के खुड़ा के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि शिक्षिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा निवासी श्रमिक पन्नालाल पाल (28) बुधवार सुबह साथी छिद्दू पाल (26) के साथ बाइक से मुख्यालय मजदूरी के लिए आ रहा था। तभी मुल्ला के खुड़ा के पास सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि स्कूटी सवार सत्तीपुरा निवासी अर्चना राठौर (30) को भी चोटें आईं।

अर्चना प्राथमिक विद्यालय बिलवई में शिक्षिका है। बुधवार सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थी, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया जबकि छिद्दू पाल का इलाज चल रहा है। अर्चना की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। मृतक की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना से पिता लल्लू, भाई नरेश, सुरेश और पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें