फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: दोस्त बनाते रहे रील, तालाब में डूब गया युवक, मौत से मचा कोहराम

Sun, 21 Jul 2024 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: रैपुरा तालाब में तीन दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शाकिब अंसारी की फाइल फोटो, परिजनों को समझाते कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा कोतवाली क्षेत्र के रैपुरा तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। जब युवक तालाब में डूब रहा था तो दोस्त रील बनाते रहे। डूबने के दौरान बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने के बाद भी दोस्त रील बनाने में मस्त रहे। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी शाकिब अंसारी (20) रविवार की दोपहर तीन दोस्तों के साथ रैपुरा तालाब गया था। प्रत्यक्षदािर्शयों के अनुसार पहले चारों दोस्त तालाब के किनारे खड़े होकर मोबाइल से रील बनाने लगे। इस दौरान शाकिब तालाब में उतरकर नहाने लगा। तब अन्य दोस्त उसकी रील बनाने लगे। रील बनवाने के चक्कर में शाकिब गहराई में चला गया और डूबने लगा। चीख-पुकार मचाने के बाद भी दोस्तों को लगा कि वह रील बनवाने के लिए यह सब कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद ही वह गहराई में डूब गया।

तब दोस्त उसके कपड़े लेकर घर आ गए और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शाकिब को तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई निहाल ने तीनाें दोस्तों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

 
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें