फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की सिर पटककर हत्या, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका वंदना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के घुटई गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी का दीवार पर सिर पटककर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


झांसी के कचनेव निवासी श्याम बिहारी ने अपनी बेटी वंदना (26) की शादी 17 मई 2017 को घुटई निवासी दीपक श्रीवास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार सुबह चार बजे वंदना की मौत हो गई। उसका शव घर पर खून से लथपथ मिला। मृतका की बेटी जाह्नवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी का सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के दादा छंदीलाल ने बताया कि ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था।

सोमवार की रात ससुरालीजनों ने वंदना की पीटकर हत्या कर दी। वहीं, पति दीपक का कहना है कि पत्नी बच्चों की पढ़ाई को लेकर मऊरानीपुर में रहती थी। परीक्षा के बाद कुछ दिन पहले ही घर आई थी। रात में सभी लोग छत पर सो रहे थे। बेटा हार्दिक जागकर सीढि़यों की तरफ जाने लगा। पत्नी उसे पकड़ने के लिए दौड़ी और छत से गिर गई। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हुई।

 
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति दीपक, ससुर लल्लू, सास सावित्री व देवर राघवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें