फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, पशुबाड़े में लटकता मिला शव

Sun, 09 Apr 2023 02:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक नीतेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महोबा जिले में श्रीनगर थाना के भंडरा गांव में कक्षा पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पशुबाड़े में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भंडरा गांव निवासी रामनाथ पाल का पुत्र नीतेश पाल (11) परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांचवीं का छात्र था। शनिवार को वृद्ध दादी घर पर लेटी थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे।  तभी नीतेश घर के पीछे बने पशुबाड़े में चला गया और लट्ठे से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजन जब घर पहुंचे तो नीतेश गायब मिला। पशुबाड़े में पहुंचने पर छात्र का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नीतेश मंदबुद्घि था। घटना से मां बालकुंवर, बहन नेहा व भाई नीलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें