फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: दो दिन पहले घर से लापता युवती का यमुना नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में दो दिन पहले घर से लापता युवती का यमुना नदी किनारे शव मिला। युवती की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दो दिन पहले मऊ थाने में युवती के लापता होने की तहरीर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मऊ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें