फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में छह माह पहले युवती से हुई थी दरिंदगी: दुष्कर्म पीड़िता की गर्भपात के दौरान हुई मौत, हंगामा

Wed, 29 Sep 2021 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

मंगलवार शाम गर्भपात के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंच हंगामा काटा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना कबरई के एक गांव में छह माह पहले खेत गई युवती के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी व लोकलाज के भय से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। तीन दिन पहले युवती को रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के कस्बा मौदहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में गर्भपात कराने के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा काटते हुए थाना कबरई में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती छह माह पहले खेत गई थी।

तभी पड़ोसी गांव के 45 वर्षीय युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 25 सितंबर को रक्तस्राव होने पर परिजनों को पूरी घटना बताई। युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने 25 हजार रुपये देकर गर्भपात कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिजन पीड़िता को मौदहा के एक प्राइवेट क्लीनिक ले गए। जहां दो दिन तक डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाए। मंगलवार शाम गर्भपात के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने थाने पहुंच हंगामा काटा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें