फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा सिर पर होने से थी परेशान

Sat, 17 Feb 2024 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में पढ़ाई को लेकर परेशान इंटरमीडिएट की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विनीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में श्रीनगर थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बोर्ड परीक्षा की वजह से छात्रा पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से हैं। परीक्षा में महज चार दिन का समय शेष होने के चलते परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे हैं। सिजहरी निवासी राजाराम रैकवार की बेटी विनीता (18) राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह माता-पिता खेत में फसल की रखवाली करने चले गए तथा भाई कंबोद पेट्रोल पंप पर चला गया था। इसी दौरान छात्रा ने घर में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन छात्रा को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। आशंका है कि परीक्षा से मानसिक तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें