महोबा जिले के कबरई कस्बा की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आग लगने से दस्तावेज और कैश जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद ग्राहक लेनदेन के लिए पहुंचे थे, तभी कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
साथ ही बैंक में रखे जरूरी दस्तावेजों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद दमकल मशीन पहुंचीं, तब तक बैंक का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने निरीक्षण कर कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।