आरोप है कि डॉक्टर ने लिखी गईं दवाओं का पर्चा फाड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने मरीज को न सिर्फ कुर्सी से उठाकर पटक दिया, बल्कि लात-घूसों से पीटते हुए कक्ष के बाहर तक घसीटता ले गया। कक्ष में मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव करने की भी जहमत नहीं उठाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि युवक ने कक्ष में आकर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर गाली गलौज करते हुए अन्य मरीजों से अभद्रता की। आरोप लगाया कि इससे पहले भी युवक उसके निजी क्लीनिक में आकर कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
टेलीमेडिसिन डॉ. आरपी सिंह पर बाहर से दवाएं लिखे जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में मारपीट भी की गई है। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जांच के लिए समिति गठित की गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आशाराम और वह स्वयं पूरे मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवन कुमार अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल, महोबा