फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: मिड-डे-मील खाने से 15 छात्राओं की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

Mon, 19 Dec 2022 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महोबा जिले में विकासखंड पनवाड़ी के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में मिड-डे-मील का खाना खाने के बाद 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। घबराहट, चक्कर और उल्टी की शिकायत होने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर अभिभावकों की अस्पताल में भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


एसडीएम, सीओ व बीडीओ ने अस्पताल पहुंच छात्राओं का हालचाल जाना। इलाज के बाद छात्राओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में सोमवार को मिड-डे-मील में आलू-टमाटर की सब्जी बनी थी। मध्यान्ह भोजन में बच्चों को रोटी-सब्जी परोसी गई। कुछ छात्राओं ने जैसे ही खाना खाया तो उनकी हालत बिगड़ने लगी।

एक के बाद एक 15 छात्राओं को उल्टी व चक्कर आने पर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शेष बच्चों ने मिड-डे-मील खाने से इनकार कर दिया। मामले की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों व एंबुलेंस को दी गई। सभी छात्राओं को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर फूड प्वाइजनिंग होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित, सीओ उमेशचंद्र व बीडीओ अस्पताल पहुंच गए और छात्राओं का हालचाल जाना। अस्पताल के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। सभी अपने-अपने बच्चों का हाल-चाल जानते नजर आए। एसडीएम का कहना है कि खाद निरीक्षक को बुलाया गया है। कुछ छात्राएं भोजन न करने की बात बता रहीं हैं। हालत कैसे बिगड़ी, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें