फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 18 Mar 2024 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले में सड़क हादसा हुआ। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेकर में बाइक असंतुलित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कस्बा कबरई के विशाल नगर निवासी बृजेश विश्वकर्मा (26) ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात ट्रक खराब होने पर उसने मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ा कर दिया और खाना खाने घर चला गया।

विज्ञापन


देर रात बाइक से वापस गैराज लौटते समय बांदा तिराहे के पास बने ब्रेकर में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभ से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट आने के चलते वह घायल होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में बृजेश ने दम तोड़ दिया।

मृतक के छोटे भाई अवधेश ने बताया कि पिता हल्के विश्वकर्मा की 20 साल पहले मृत्यु हो गई थी। तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई बृजेश ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। अब उसकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें