फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रक की टक्कर से खंती में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला मल्लावां मार्ग पर रविवार रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव निवासी मोतीलाल (35) एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


रविवार शाम को कछौना कोतवाली क्षेत्र के समोधा निवासी ट्रैक्टर चालक मनोहर (45) के साथ ईंट भट्ठे से ईंटे लादकर मल्लावां गया था। देर रात वापस जाते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर करौंदीखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में ट्रैक्टर पर सवार मोतीलाल की मौत हो गई। चालक मनोहर मोतीलाल का शव एक दूसरे ट्रैक्टर से कुमेदानखेड़ा स्थित भट्ठे पर ले आया और परिजनों को जानकारी दी। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। कासिमपुर के थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें