फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ट्रक से 5.5 क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, पांच करोड़ से अधिक आंकी जा रही कीमत

Tue, 13 Aug 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: एएनटीएफ मेरठ टीम ने ट्रक का पीछा कर 5.5 क्विंटल गांजा बरामद किया। साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद गांजे से भरी बोरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार को एक ट्रक का पीछा कर 5.5 क्विंटल गांजा बरामद किया है। चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई जा रही है। ओडिशा राज्य से तस्कर मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपूर्ति करने के लिए गांजा ट्रक से लेकर आ रहे थे। ट्रक में चालक की सीट के पीछे बनाई गई खुफिया केबिन में गांजा छिपा था। इसकी भनक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ टीम को लगी।

विज्ञापन


चार पहिया वाहन से सात सदस्यीय टीम ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक को कानपुर-सागर हाईवे पर खजुराहो रेललाइन पुल के पास से पकड़ा गया। टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार से ट्रक के आगे चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

तलाशी में ट्रक से पांच क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद हुआ। टीम प्रभारी सनुज सिरोही ने शहर कोतवाली में पकड़े गए आरोपी आनंद कुशवाहा, रमेश कुमार व प्रमोद कुमार निवासीगण सतना, अरविंद सोनी निवासी छतरपुर और एक अन्य भागे अनूप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांजा कहां व किसके पास जा रहा था, टीम इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें