ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि सुबह पानी में तिल डालकर उससे स्नान करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद उनका लाल, पीले चंदन से शृंगार करें। बेर, धतूरा, मिष्ठान आदि अर्पित करें।
मंगलवार को शिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र व परिध योग का विशेष शुभ संयोग है। ज्योतिष के अनुसार, परिध योग में किया गया पूजन आर्थिक लाभ देता है। यह जानकारी पं. दीपक पांडेय ने दी। पं. पांडेय ने बताया कि मिथुन राशि के लोग शमी के पुष्प चढ़ाएं।
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग बेल पत्र, सिंह राशि के लोग धतूरा, कन्या राशि के लोग शमी पत्र, तुला राशि के लोग मदार के पत्ते चढ़ाएं, वृश्चिक राशि वाले शमी के पुष्प, धनु राशि के लोग बेलपत्र, मकर राशि के लोग नीलकमल, कुंभ राशि के लोग कनेर का फल, मीन राशि के लोग कनेर का पुष्प भोलेनाथ को अर्पित करें।
पं. मनोज द्विवेदी ने कहा कि यदि आप के पास कुछ नहीं है तो जल से भगवान की शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। बेल पत्र चढ़ाने से शिवजी का मस्तक शीतल रहता है। ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि सुबह पानी में तिल डालकर उससे स्नान करें।
विज्ञापन
इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद उनका लाल, पीले चंदन से शृंगार करें। बेर, धतूरा, मिष्ठान आदि अर्पित करें। मान्यता है कि शिव जी को दूध चढ़ाने से मस्तिष्क तेज होता है और मनोवांछित फल मिलता है।