फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा: अधिवक्ता के ड्राइवर ने दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 04:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा आखिरकार पुलिस ने 6 महीने बाद सोमवार को कर दिया। मधु के परिचित एक अधिवक्ता के ड्राइवर ने वारदात की साजिश रची थी। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। स्वरूप नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


स्वरूप नगर स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 307 में 14 फरवरी की रात बदमाशों ने धावा बोलकर ज्योतिषाचार्य मधु कपूर की हत्या कर नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। तब से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक सुधीर मेहरोत्रा नाम के अधिवक्ता मधु कपूर के परिचित हैं। उनका ड्राइवर विपिन कुमार वारदात का मास्टरमाइंड है। उसी ने बजरिया निवासी अपने दो साथी संदीप कुमार और गौतम के साथ मिलकर मधु कपूर के घर में लूट करने की साजिश रची थी। साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से वारदात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें