कानपुर। कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में आयोजित हैकइंडिया एआई एवं साइबर टेक-2026 हैकाथॉन में मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम बनाना ने पहला स्थान हासिल किया। केआईटी की टीम सिंहस प्रथम और एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम वेरी कोर उपविजेता रही। विजेताओं को कुल 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
केआईटी और हैकइंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से 1004 पंजीकरण हुए और 384 टीमों ने आवेदन किया। स्क्रीनिंग के बाद 85 टीमों के 270 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन राउंड में एआई और साइबर सुरक्षा से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए। समापन समारोह में केआईटी निदेशक डॉ. ब्रजेश वार्ष्णेय, हैकइंडिया के सह-संस्थापक अतुल गुप्ता और निदेशक अवनीश आर्यन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।