फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अस्पताल तैयार... साल भर से डॉक्टर, स्टाफ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बनाया गया 100 बेड का अस्पताल हस्तांतरण के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती न होने से भवन पर ताला लटका है। वहीं, रखरखाव के अभाव में बरसात के दौरान अस्पताल की रंगाई-पुताई भी धुल गई, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और मरीजों को उम्मीद थी कि अस्पताल शुरू होने से इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं का दबाव भी कम होगा, लेकिन जिम्मेदारों की हीलाहवाली से इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल संचालन की अब तक कोई निश्चित तारीख भी तय नहीं की गई है।
अस्पताल के संचालन में देरी का कारण डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उनके आने के बाद ही अस्पताल का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें