फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Rule Change: कानपुर में गैस संकट के बीच सख्त हुए नियम; देहात में 45 दिन और शहर में 25 दिन बाद होगी बुकिंग

Tue, 17 Mar 2026 09:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गैस किल्लत के चलते अब देहात में 45 और शहर में 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक होगा। सर्वर ठप होने और कालाबाजारी के आरोपों के बीच उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
जेके मंदिर मार्ग पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रसोई गैस सिलिंडर के लिए अफरातफरी का माहाैल है। मांग के अनुरूप सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर सरकार ने नियम बदल दिए हैं। देहात क्षेत्र में सिलिंडर बुकिंग की समय सीमा 45 दिन कर दी गई है जबकि शहरी क्षेत्र में यह सीमा 25 दिन रहेगी। यानी अब देहात के उपभोक्ताओं को नया सिलिंडर बुक करने के लिए करीब डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। बुकिंग के बावजूद कई उपभोक्ताओं को एक सप्ताह बाद सिलिंडर मिल रहा है, जबकि कुछ एजेंसियां उपभोक्ताओं को कई लौटा रही हैं।

विज्ञापन

गैस संकट के बीच सिलिंडर बुकिंग का आंकड़ा पिछले दिनों के मुकाबले करीब पांच हजार तक घट गया है। एजेंसियों का कहना है कि सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण बुकिंग सिस्टम भी कई बार धीमा या ठप हो रहा है। इस बीच घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी और एजेंसी संचालकों की मनमानी भी लगातार सामने आ रही है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलिंडर खुलेआम अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं, जबकि सामान्य उपभोक्ता को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार का कहना है कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें