फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल; अवैध रिफिलिंग करते पकड़ा गया हॉकर, तीन घरेलू सिलिंडर और 76 कैप बरामद

Tue, 17 Mar 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केशवनगर में पूर्ति विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए मोहन गैस एजेंसी के हॉकर को दबोचा है। आरोपी घरेलू सिलिंडरों से गैस चोरी कर महंगे दामों पर बेच रहा था।
विज्ञापन
छापेमारी करते पूर्ति विभाग के अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। पूर्ति विभाग की टीम ने केशवनगर क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग का धंधा पकड़ा। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। टीम को तीन घरेलू गैस सिलिंडर, एक छोटा सिलिंडर, गैस रिफिलिंग का उपकरण और 76 सिलिंडर कैप बरामद हुए।

विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमरजीत सिंह वैश्य के नेतृत्व में टीम ने नक्षत्र डायग्नोस्टिक सेंटर के पास एक टिनशेड कमरे में छापा मारा। दो बड़े सिलिंडर भरे थे, एक आधा भरा था, जबकि छोटा सिलिंडर खाली था। व्यक्ति सूरज यादव मोहन गैस एजेंसी का हॉकर निकला। वह घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था। सूरज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें