यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़ों की लाश देख हर कोई सहम गया। इस घटना के बाद से गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
गांव के बाहर बाग के पास एक पेड़ से लटकी प्रेमी-प्रेमिका की लाशें देखकर हर कोई हैरान था। लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि कहीं इन्हें मारकर तो नहीं टांगा गया तो वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि दोनों ने आखिर मरना ही ठीक समझा होगा लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। घटनास्थल पर मृतकों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानें पूरा मामला...
प्रेमी जोड़ों ने आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के हाइवे के पास की है। यहां पेड़ पर एक ही दुपट्टे से प्रेमी जोड़ों की लाश देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। मृतक लड़के का नाम सुमित बताया जा रहा है। दोनों के बीच तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।