फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकम्मल न हुई मोहब्बत: वीडियो कॉल पर देखती रही प्रेमिका, प्रेमी फांसी पर झूला, बुझा घर का इकलौता चिराग

Thu, 29 Jul 2021 09:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस के अनुसार बुधवार को युवती के परिजनों ने उसकी किसी और के साथ सगाई कर दी थी। इस बात को लेकर सनी ने वीडियो कॉल पर प्रेमिका से काफी देर तक बातचीत की। सनी ने प्रेमिका को उसके बिना मर जाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारी के इकलौते बेटे ने प्रेमिका की सगाई से आहत होकर फांसी लगा ली। जान देने से ठीक पहले उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल भी की थी।
विज्ञापन


वह पूरा घटनाक्रम वीडियो कॉल के माध्यम से देखती रही और युवक को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन युवक उसके देखते-देखते फंदे पर लटक गया। पनकी सुंदर नगर निवासी एनएचएआई अधिकारी शिवकुमार का बेटा सनी (24) दिल्ली स्थित मल्टीनेशन कंपनी (एनएनसी) में नौकरी करता था।

कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन लगने पर वह घर आ गया था। कंपनी में साथ में काम करने वाली युवती से सनी के प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को युवती के परिजनों ने उसकी किसी और के साथ सगाई कर दी थी।
विज्ञापन


इस बात को लेकर सनी ने वीडियो कॉल पर प्रेमिका से काफी देर तक बातचीत की। सनी ने प्रेमिका को उसके बिना मर जाने की धमकी भी दी। इस पर प्रेमिका ने सनी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपने आपको को कमरे में बंद कर लिया।

वीडियो कॉल पर प्रेमिका के सामने ही सनी ने पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सनी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें