फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पत्थर से टकराई डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 15 मिनट रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर चौरा स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने पत्थर रख दिया। इस पत्थर से लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस का इंजन टकरा गया। ड्राइवर ने आवाज सुन ट्रेन रोक दी। 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

झांसी से कानपुर की ओर ट्रेन नंबर 2598 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर चौरा स्टेशन से गुजर कर पुखरायां स्टेशन की ओर जा रही थी। रेल पथ पर रखा पत्थर ट्रेन के आगे इंजन से टकरा गया।
इससे चिंगारी निकलने के साथ तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। अचानक ट्रेन में ब्रेक लगने से तेज झटका लगने पर यात्री सकते में आ गए।
विज्ञापन

वहीं, लोको पायलट ने जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर पुखरायां स्टेशन आरपीएफ चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोको पायलट से बात कर ट्रेन रवाना कराई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शरारती तत्वों ने हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें