फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: आठ शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, 87 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 37320 लोगों को किया पाबंद

Wed, 01 May 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। 1168 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 37320 लोगों को पाबंद किया गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए कमिश्नरी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डेढ़ माह में कमिश्नरी पुलिस ने आठ शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर और 1168 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं 87 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानाक्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके साथ ही 37 हजार 320 लोगों को पाबंद किया है।

विज्ञापन


वहीं, एक करोड़, 52 लाख, 49 हजार 80 रुपये जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभी जोन के डीसीपी व एसीपी को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में डेढ़ माह में कमिश्नरी पुलिस ने 102 अवैध असलहों के साथ ही 341 किग्रा मादक पदार्थों व 1818 अवैध शराब की बरामदगी कर कई आरोपियों को जेल भेजा है।

वहीं 107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए 2329 लोेगों को पाबंद कर 37320 लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया। 1168 अपराधियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट और 186 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं आठ शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इधर 1008 वारंटियों को जेल भेजने के साथ ही 87 लाइसेंसी असलहे निरस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें