फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: लोकतंत्र के त्योहार में इत्रनगरी का कमाल, 10 बूथों पर मचा दिया धमाल, 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Sat, 18 May 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज

सार

UP Lok Sabha Election: छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के 10-10 बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। ग्रामीण अंचल के वोटरों ने लोकतंत्र का त्योहार उत्साह से मनाया। वहीं शहर में उदासीनता दिखी।
विज्ञापन
वोटिंग वाले दिन ग्रामीण इलाकों के बूथ पर उत्साहित मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव को लोकतंत्र का त्योहार यूहीं नहीं कहा जाता है। मई के दूसरे सप्ताह में तापमान के ऊंचे ग्राफ के साथ शबाब पर पहुंची गर्मी के बीच भी मतदाताओं का उत्साह कमाल का रहा। पहले तीन चरण में फीके उत्साह से बढ़ी बेचैनी के बीच यहां के मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया, उससे अधिकारियों को सुकून मिला है। दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों के 10 बूथ के वोटरों ने 90 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र के त्योहार की खुशी में इजाफा कर दिया है। उनके इस उत्साह से अफसरों के चेहरे पर सुकून है।

विज्ञापन


कन्नौज संसदीय सीट के लिए चौथे चरण के तहत 13 मई को हुए मतदान के दौरान यहां के वोटरों ने न सिर्फ गर्मी को शिकस्त दी, बल्कि पिछली बार से ज्यादा वोटिंग करके फर्स्ट डिवीजन का आंकड़ा पास करने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आस-पड़ोस की दूसरी जिले से जुड़ीं सीटों पर मतदान का प्रतिशत भले ही गिरा हो, लेकिन इत्रनगरी ने पिछली बार के 60.86 के आंकड़े को पार करके 61.08 प्रतिशत वोटिंग कर डाली। इस उपलब्धि के पीछे दूर-दराज के उन ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं का उत्साह है, जिन्होंने अपने बूथों पर 90 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा मतदान कर दिया।

कन्नौज संसदीय सीट के पांचों विधानसभा पर कुल 2,307 पोलिंग बूथ में से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 1,519 बूथ हैं। इसमें सबसे ज्यादा 547 बूथ छिबरामऊ में और 487 बूथ तिर्वा, 485 बूथ कन्नौज सदर में हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ में से 10 ऐसे बूथों की पहचान की गई है, जहां पर 90 फीसदी या उससे भी ज्यादा वोटिंग हुई है। इन बूथों पर हुई बंपर वोटिंग से ही कन्नौज में मतदान का आंकड़ा फर्स्ट डिवीजन हासिल कर सका है।

शहर में कम, गांव में ज्यादा मना लोकतंत्र का जश्न
शिद्दत की गर्मी के बीच लोकतंत्र के त्योहार को मनाने में गांव के वोटर ने शहर के मतदाताओं से ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। जिले की आठों नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुकाबले बाकी के ग्रामीण इलाकों के बूथ पर पूरे दिन रौनक रही थी। इसमें महिला और पुरुष दोनों ने ही उत्साह दिखाते हुए अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उसी का नतीजा है कि यहां सम्मानजनक वोटिंग हो सकी। शहर की ही बात करें तो जिला मुख्यालय पर सरायमीरा स्थित प्राइमरी स्कूल द्वितीय में सबसे कम वोटिंग हुई। यहां के बूथ संख्या 243 में कुल 15.43 फीसदी ही वोटिंग हुई। यहां के कुल 1,207 में से सिर्फ 188 ने अपने-अपने वोट डाले। इसमें 100 पुरुष व 88 महिला वोटर हैं। यहां कम वोटिंग से प्रशासन भी पसोपेश में है।

जिन जगहों पर ज्यादा वोटिंग, वहां की आबादी पर निगाह
लोकतंत्र की महिमा देखिए, गांव के लोगों ने वोटिंग करने में भले ही जितना जोश दिखाया हो, सियासतदानों की निगाह उन पर दूसरे ही अंदाज में पड़ी है। अब सियासी गलियारे में इस बार पर मंथन हो रहा है कि उन बूथों पर ज्यादा आबादी किस बिरादरी के मतदाताओं की है। उसी के मुताबिक नतीजे का अंदाजा लगाया जा रहा है। बिरादरी विशेष बहुल गांव के वोटरों के उत्साह से दूसरे उम्मीदवार और उनके समर्थकों के माथे पर परेशानी देखने को मिल रही है।

इन बूथों पर हुई 90 प्रतिशत पार की वोटिंग
 
विधानसभा बूथ संख्या कुल वोट पड़े वोट पुरुष महिला प्रतिशत
छिबरामऊ 99 जलालपुर-दीदानपुर 443 418 218 200 94.36
छिबरामऊ 539 भूड़ा प्राइमरी स्कूल 482 447           238 209 92.74
तिर्वा               89 कुल्लूखेड़ा 793   731           443 288  92.18
तिर्वा 263 लालशाह का पुर्वा 241 221             119 102 91.70
तिर्वा 255 पाहिकापुर्वा 440  403 227 176 91.59
तिर्वा 92 आरिफपुर 508 464           248 216 91.34
छिबरामऊ 27 महमूदरपुर-कीरत 574 520 287 233  90.59
छिबरामऊ 307 पनगवां (सभापुर) 494  447 241 208 90.49
छिबरामऊ 324 पल्टपुर्वा  592 533 289 244 90.03
तिर्वा 234 घनापुर्वा 704 634 356 278 90.06
विज्ञापन

सदर के यह हैं टॉप पांच पोलिंग बूथ
बूथ संख्या कुल वोट पड़े वोट पुरुष महिला प्रतिशत
170 शहनापुर करतौली 604 529 308 221 87.58
200 बिलंदापुर नालाहार 376 323 178 145  85.90
237 कंदरौली कछोहा 597 499 263 236 83.58
30 महमूदपुर गंग 435 361 201 160 82.99
212 तहसीपुर कक्ष दो 523 431 236 195 82.41
 

यह हैं सबसे कम वोटिंग वाले पांच बूथ

विधानसभा  बूथ संख्या कुल वोट पड़े वोट पुरुष महिला प्रतिशत
कन्नौज सदर 243 सरायमीरा पीएस सेकंड 1207 188 100 88 15.58
छिबरामऊ 511 गुरसहायगंज पूमावि कक्ष दो 738 237 126 111 32.11
छिबरामऊ 490 मदन मोहन कॉलेज कक्ष दो 1138 369 199 170 32.43
छिबरामऊ 152 डायट कमरा संख्या तीन 1146 373 208 165 32.55
छिबरामऊ 152 डायट कमरा संख्या तीन 1146 373 208 165 32.55
तिर्वा 04 प्राइमरी स्कूल सौरिख 1208 416 241 175 34.44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें