फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी बोले: एससी-एसटी और पिछड़ों का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस

Sun, 05 May 2024 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना ब्लॉक के ढकपुरा गांव स्थित पक्का ताल में प्रधानमंत्री ने जनसभा की। यहां उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोला। सपा, कांग्रेस को झूठा बताया। कहा कि कोरोना काल में खुद चुपचाप लगवा लिए टीके, लोगों को भड़काते थे ताकि हाहाकार मचे।
विज्ञापन
इटावा पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कंपनी एससी-एसटी और पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। कर्नाटक में इन्होंने रातों-रात मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया। वहां ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिला था। उसमें डाका डाल दिया। यूपी में ऐसा हुआ तो यहां के ओबीसी के हक का क्या होगा? यह बहुत बड़े खतरे की घंटी है।

विज्ञापन


पीएम शनिवार को इटावा लोकसभा क्षेत्र में भरथना ब्लाक के गांव ढकपुरा के पास स्थित पक्के ताल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां अपने-अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जबकि मोदी और योगी आपके बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि मोदी एक हजार वर्ष के भारत की राह के लिए नींव तैयार कर रहा है, ताकि वह रहे या न रहे पर विकसित भारत रहे। दूसरी ओर, दोनों शहजादे अपनी विरासत बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताया। कहा कि इनके यहां परिवार के लोग ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को यादव समाज में सिर्फ अपने ही परिवार के पांच लोग टिकट देने के लिए मिले। यदि इनके यहां 80 लोग होते तो सभी टिकट उन्हें ही दिए जाते। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना के संकटकाल में भी इन लोगों ने झूठ फैलाया था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करने लगे। खुद चोरी-छिपे टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार मचे और पाप मोदी के माथे पर लगे।

नेजा जी ने मुझे दिया था आशीर्वाद, अब उनके भाई भाजपा को जिताने की कर रहे अपील
उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब वर्ष 2014 में संसद का अंतिम सत्र चल रहा था। उस समय संसद में मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा था, मोदी जी, आप तो दोबारा जीतने वाले हैं। नेता जी, हमारे बीच नहीं हैं लेकिन संयोग से उनके सगे भाई भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई। दरअसल कुछ दिन पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में सपा की जगह भाजपा को जिताने की अपील की थी। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी।
 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की पूजा करने का मजाक उड़ाने वालों का यदुवंशी क्यों दे रहे साथ
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुछ दिन पहले वह द्वारिका में समुद्र के अंदर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के लिए गए थे। उस पर शहजादे ने मजाक उड़ाया था। मैं सपाइयों से पूछना चाहता हूं कि आप तो खुद को यदुवंशी कहते हैं तो आप श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले और उनकी पूजा का मजाक उड़ाने वालों का साथ कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें