फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidates 5th List: कयासबाजी पर पार्टी हाईकमान ने लगाया विराम, कानपुर से रमेश अवस्थी को बनाया उम्मीदवार

Sun, 24 Mar 2024 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

UP Lok Sabha Election 2024: कानपुर नगर सीट को लेकर चल रही कयासबाजी पर पार्टी हाईकमान ने रमेश अवस्थी के नाम पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। कानपुर नगर सीट को लेकर चल रही कयासबाजी पर पार्टी हाईकमान ने रमेश अवस्थी के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने कानपुर से रमेश अवस्थी को उम्मीदवार बनाया है। कानपुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। जबकि 4 जून को मतगणना होगा। लोक सभा चुनाव में कानपुर सीट के अंतर्गत गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट विधानसभा सीट आती है। इसमें 16 लाख 52 हजार मतदाता मतदान करेंगे। 13 मई को कानपुर लोकसभा के 342 मतदान केंद्रों के 1607 पोलिंग बूथ पर मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


शहर में 16 लाख 52 हजार मतदाता करेंगे मतदान
मतदाताओं के हिसाब से बात की जाए तो कानपुर लोकसभा सीट में गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर और छावनी विधानसभा की सीटें आती हैं। कानपुर लोकसभा में 16 लाख 52 हजार 314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में आठ लाख 80 हजार सात पुरूष और सात लाख 72 हजार 180 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 126 वोटर थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें