चित्रकूट। होली का पर्व जिले में परंपरानुसार मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इसके बाद रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। एक दूसरे को जमकर अबीर व रंग लगाया। जगह-जगह फाग व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जिले में 767 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जिसमें बड़ी संंख्या में होरियार पहुंचे। शुभ मुर्हुत में होलिका दहन किया गया। एक दूसरे को होली की बधाई दी। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल व रंगा लगाया। जिसमें बच्चों व युवाओं मेंं खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र में गांवों में होली पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने जमकर होली खेली। फाग व अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर होलिका दहन स्थल के पास पुलिस के जवान तैनात रहे। ।