कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुई शादी
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। जिसका असर शादियों पर भी पड़ा है। लॉकडाउन और कोरोना की वजह से सामूहिक कार्यक्रमों का दायरा अब परिवार तक सीमित रह गया है। यहां रिश्तेदार शादी में ऑनलइन शामिल हुए और वर वधू को आशीर्वाद दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिख समुदाय के दो परिवारों ने भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने बेटे व बेटी की शादी की। दूल्हे व दुल्हन ने मास्क के अलावा फेस शील्ड पहनकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इससे पहले वरमाला के साथ विवाह में प्रयोग होने वाले अन्य सामन को भी सैनिटाइज किया गया था।
कानपुर के आचार्य नगर के रहने दूल्हा गर्वित नारंग की शादी कानपुर की ही रहने वाली अदिति के साथ लॉकडाउन के दौरान गुरद्वारे में सम्पन हुई। इस शादी की खास बात यह रही कि दूल्हा दुल्हन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया और शादी में मात्र 10 लोग फेस मास्क के साथ मौके पर पंहु्चे। वही शादी में सभी रिश्तेदार ऑनलाइन जुड़कर वर वधु को आशीर्वाद दिया।