कानपुर में कोरोना से पांच और वृद्ध रोगियों की मौत हो गई है। चार रोगियों की मौत हैलट और एक की कांशीराम अस्पताल में हुई है। कोरोना से मौत का आंकड़ा 643 हो गया है। इसके साथ ही कुल संक्रमित की संख्या 24623 है।
इनमें 20 हजार 38 रोगी ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 3942 हैं। 190 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। हैलट और कांशीराम में मरने वाले ज्यादातर कोरोना संक्रमित रोगियों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग पहले से रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के बाद रोगियों की हालत और बिगड़ गई। मरने वाले रोगियों में काकादेव के 65 साल के वृद्ध, नौबस्ता के 75 साल के वृद्ध, गणेश नगर के 74 साल के वृद्ध, कल्यानपुर की 70 साल की वृद्धा, जूही सफेद कालोनी की 80 साल की वृद्धा हैं।
रोगियों को मधुमेह, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग, दमा आदि मर्ज पहले से रहे हैं। रोगी लो ऑक्सीजन सेच्युरेशन पर अस्पताल पहुंचे। इन्हें सांस की तकलीफ हो गई थी। कोरोना के 190 नए संक्रमित मिले हैं।