फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुबह से लाइट गुल, रात को सबस्टेशन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इस भीषण गर्मी में सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने से सोमवार रात बर्रा और कर्रही इलाके के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ठाकुर चौराहा स्थित सब स्टेशन पहुंचकर नारेबाजी की और हंगामा करते हुए घेराव किया। आरोप था कि केबिल टूटी है जिससे पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं आ रही। शिकायत की तो केस्को कर्मी केबिल मिलने पर ठीक करने की बात कह टरका रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

कर्रही निवासी रजत श्रीवास्तव ने बताया कि केबल फाॅल्ट होने से सोमवार सुबह से बिजली गुल हो गई। कई बार सबस्टेशन जाकर और हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सुबह से बिजली न आने से पानी भी नहीं भर सका। दोपहर होते-होते इंवर्टर भी बोल गए और इस भीषण गर्मी में जीना दुश्वार हो गया। बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हो गए। इससे भड़के लोग कर्रही और बर्रा केस्को सबस्टेशन पहुंच गए। घेराव करने के साथ ही नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग आपूर्ति सुचारू कराने के बाद बाद ही घर जाने की बात कहकर अड़े रहे। इसके बाद केस्को टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। बवाल की आशंका को देखते हुए दोनों सबस्टेशनों पर देर रात तक पुलिस फोर्स मौजूद रहा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिन से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। उधर, नौबस्ता हंसपुरम में भी लोग रात तक ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन


कर्रही में एबीसी केबल में दिक्कत आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम भेजकर केबल बदलवाई जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
- देवेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी केस्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें