फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला कांस्टेबल को बेटी समेत निकाला

Mon, 18 May 2026 11:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रायपुरवा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायपुरवा थाने में महिला कांस्टेबल ने अपने पति समेत 10 ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे बेटी संग घर से निकाल दिया। प्रयागराज के थाना होलागढ़ के चौबारा निवासी अर्चना यादव की शादी 31 मई 2022 को विमल कुमार से हुई थी।

विज्ञापन


अर्चना ने बताया कि वह कांस्टेबल हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर, जेठ, देवर और पति दहेज को लेकर ताने देने लगे। 28 जून 2023 को बच्ची समेत घर से निकाल दिया गया। 10 मार्च 2026 को पति, ससुर, जेठ और देवर रायपुरवा स्थित उसके आवास पहुंचे और तलाक के मुकदमे में बयान देने का दबाव बनाया। रायपुरवा इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

तीन तलाक देकर जान से मारने की धमकी
चमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली तहमीना रऊफ ने अपने पति मो. आरिफ पर तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पति कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसके मायके पहुंचा और विवाद के दौरान तीन बार तलाक बोल दिया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मीडिएशन भी विफल हो चुका है। पुलिस ने पति और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें