कानपुर में वीएसएसडी कॉलेज परिसर में पांच दिन बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए का पता नहीं लगा सकी। बुधवार रात 2 बजे तेंदुआ मोतीलाल खेड़िया के रास्ते पहुंचा। वीएसएसडी कॉलेज परिसर और पंडित दीनदयाल स्कूल के बाउंड्री से चढ़कर तेंदुआ स्कूल परिसर में कूदा।
विज्ञापन
कैमरे में तेंदुए की फोटो भी कैद हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर जांच कर रही है। रेस्क्यू टीम को तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं। टीम अभी ये नहीं तय कर पा रही है कि तेंदुआ परिसर के अंदर है या बहार। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दहशत में स्कूल, कॉलेज बंद करा दिए गए।