फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं घाटमपुर पावर प्लांट का उद्घाटन, 660 मेगावाट की पहली यूनिट तैयार

Thu, 02 Dec 2021 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को कानपुर आ रहे है। यहां वे मेट्रो, झकरकटी पुल, पावर प्लांट समेत अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
पावर प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के घाटमपुर में नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) द्वारा स्थापित किए जा रहे पावर प्लांट की यूनिट वन का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू हो सकता है। उम्मीद है कि पावर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिसंबर में प्रस्तावित दौरे के दौरान किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री को कानपुर आना है। यहां वे मेट्रो, झकरकटी पुल, पावर प्लांट समेत केंद्र सरकार के अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें रिंग रोड का शिलान्यास भी शामिल है। 1980 मेगावाट के पावर प्लांट में 660 मेगावाट की पहली यूनिट बनकर तैयार है। यूनिट के परीक्षण के लिए नवंबर में लाइटअप टेस्ट कराया जाना था। इसके बाद से बिजली बनना शुरू हो जाती।

कई कंपनियों के बीच में काम छोड़कर जाने और अन्य कारणों की वजह से लाइटअप टेस्ट नवंबर में नहीं हो पाया है। अब इसे जल्द ही किया जाएगा। कंपनी में सीजीएम के माथी के मुताबिक लाइटअप टेस्ट में ब्वायलर में आग लगाई जाएगी। इसके बाद पानी गर्म होगा और भाप (स्टीम) बनेगी। भाप को पाइपों से गुजारा जाएगा। इससे पता चलेगा कि पाइपों में कोई बाधा तो नहीं है। उम्मीद है कि दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के दौरान पावर प्लांट का उद्घाटन करा दिया जाए। मार्च 2022 में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी इसे अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें