फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मैथा तहसील के लेखपाल की मौत, जिले में अब तक 85 लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली। जिले में फैले डेंगू व बुखार पर अफसर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो रहे हैं। जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बुखार की चपेट में आकर गुरुवार को मैथा तहसील के लेखपाल की मौत हो गई। जिसके बाद जिले में डेंगू व बुखार से मौतों की संख्या बढ़कर 85 पहुंच गई है।
मैथा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल रविंद्र सिंह (48) को तीन दिन पहले बुखार आया था। जिस पर वह कल्यानपुर कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए। जहां उन्हें प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था।
गुरुवार को उपचार के दौरान लेखपाल रविंद्र सिंह की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अटल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनीता अग्निहोत्री ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

किट से जांच में सिपाही समेत चार मिले डेंगू पॉजिटिव
रसूलाबाद। क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। गुरुवार को सिपाही समेत चार लोगों की प्राइवेट पैथोलॉजी में किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। कस्बे के कबीर नगर, आजाद नगर, लोहिया नगर, रहीमनगर, तुलसीनगर, नेहरू नगर, सुभाषनगर समेत 13 वार्डों में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
गुरुवार को रसूलाबाद थाने में तैनात प्रशिक्षु सिपाही देवेंद्र वर्मा, कठारा निवासी नीरज मिश्रा, इंदिरा नगर झींझक की रानी दुबे व अंकित दुबे ने निजी पैथालॉजी में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वही सिसाही के प्रमोद कुमार के 18 दिन के गोपाल को तेज बुखार आने पर उसे हैलट भेजा गया। डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि जांच में चार लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें