फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक की समितियों में डीएपी का टोटा, परौंख समिति में आईडी जनरेट न होने से खाद वितरण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों में खाद न होने से किसानों की परेशान बढ़ती जा रही है। वहीं कालाबाजारी के लिए प्राइवेट दुकानदार खाद न मिलने की बात कहकर किसानों को टरका रहे हैं। परौंख साधन सहकारी समिति में डीएपी होने के बाद भी आईडी जनरेट न होने से वितरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक में सरगांव खुर्द, बलाई बुजुर्ग, सलेमपुर, अकारु, सरकौड़ा, रेरी, मुर्रा, परौंख सहित आठ साधन सहकारी समितियां व बड़ागांव किसान सहकारी सेवा केंद्र है। परौंख साधन सहकारी समिति के अलावा शेष समितियों व किसान सेवा केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं है।
परौंख समिति के सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां 500 बोरी डीएपी का स्टॉक है, लेकिन लखनऊ से आईडी जनरेट न होने के कारण ई-पास मशीन अंगूठा नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इससे खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। साथ ही सचिव भी हड़ताल पर चल रहे हैं। किसानों की माने तो इस साल समितियों पर खाद का टोटा है। अधिकारी भी समस्या समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएपी की समस्या के संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही खाद की उपलब्धता कराई जाएगी। -ज्ञानेश्वर मिश्र (एसडीएम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें