फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देर रात कहीं पुलिस मुस्तैद तो कहीं पुलिस नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में हाई अलर्ट के बाद देर रात कहीं पुलिस मुस्तैद दिखी तो कहीं पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। यह जानकारी अमर उजाला के रियलिटी चेक में सामने आई है। सेंट्रल स्टेशन और झकरकटी बस अड्डे पर फोर्स जरूर गश्त करते दिखाई दिया।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे टाटमिल चौराहे पर डीसीपी ट्रैफिक फोर्स के साथ मौजूद रहे। उन्होंने ट्रैफिक कर्मियों को यातायात व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए। यहां से घंटाघर के पास पुलिसकर्मी दिखाई दिए जबकि परेड चौराहे तक रास्ते में यूपी 112 की एक गाड़ी गश्त करते मिली। रात 12:13 बजे परेड चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। 12:26 बजे बड़ा चौराहा पर पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिए। आदर्श पुलिस चौकी पर ताला लटक रहा था। 12:42 बजे कानपुर और उन्नाव को जोड़ने वाले शुक्लागंज गंगा पुल पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। फूलबाग एलआईसी बिल्डिंग में रात 12:48 बजे किसी तरह की कोई चेकिंग होती नहीं मिली। कल्याणपुर पनकी रोड पर पुलिसकर्मी खड़े हुए मिले। इसी तरह बिठूर तिराहे पर ट्रैफिक के सिपाही मौजूद रहे। काकादेव में कोचिंग मंडी, थाना रोड और नमक फैक्ट्री चौराहे तक पुलिस की गाड़ी गश्त करते नहीं मिली। रावतपुर तिराहे पर पुलिसकर्मी खड़े हुए थे। गोविंदनगर से साकेतनगर रोड पर यूपी 112 की गाड़ी गश्त करती हुई दिखाई दी।

पुलिस की लोगो लगी थार और स्कॉर्पियो पकड़ी
कानपुर। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने देर रात पनकी पावर हाउस तिराहे पर पुलिस का लोगो लगी थार कार और स्कॉर्पियो पकड़ी। दोनों कार में पुलिस की कैप और डंडा मिला है। पुलिस की जांच में कार चला रहे युवक रौब झाड़ने लगे। एडीसीपी ने उनको उतरने का इशारा किया लेकिन युवकाें ने नाराजगी जताई। एडीसीपी ने फोर्स बुलाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियां सीज कर युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एक युवक के पिता लखनऊ में दरोगा और दूसरे के होमगार्ड में कंपनी कमांडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें