फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 तक स्कूल करा सकते पंजीकरण, वोटिंग प्रक्रिया आज से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया दो दिन और बढ़ा दी गई है। अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाने वाले स्कूल 12 नवंबर तक इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं 11 नवंबर से स्कूलों में वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। वोटिंग कई चरणों में स्कूल में आयोजित होगी। इसमें छात्र ऑनलाइन वोटिंग से अपने पसंदीदा शिक्षक को विजयी बनाएंगे। हर स्कूल से चयनित एक शिक्षक को बड़े मंच से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने और स्कूली छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राएं वोट देकर अपने सबसे प्रिय शिक्षक को चुनेंगे। पहले चरण में स्कूलों के पंजीकरण के बाद प्रबंधन-प्रधानाचार्य मिलकर पांच शिक्षकों को वोटिंग के लिए नामांकित करेंगे। शिक्षकों का चयन उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके, किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने, शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान अथवा कोई अन्य उल्लेखनीय प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक स्वयं को नामित नहीं करेंगे।



शिक्षकों का नाम देकर पूर्ण करें आवेदन

समारोह के लिए कई स्कूलों के आवेदन आने शुरू हो गए हैं वहीं कुछ स्कूलों ने स्वयं का पंजीकरण तो करा दिया है लेकिन शिक्षकों के नाम नहीं दिए हैं। ऐसे स्कूल पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करें। अमर उजाला की ओर से दी जाने वाली तिथि पर ही वोटिंग कराई जाएगी। कोई भी स्कूल खुद वोटिंग नहीं करा सकता है।
विज्ञापन



कक्षा 6-12 तक के छात्र कर सकेंगे मतदान

समारोह में कक्षा छह से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षक ही हिस्सा लेंगे। पंजीकरण पूर्ण होने के बाद प्रत्येक स्कूल को एक विशेष कोड प्रदान किया जाएगा जिसमें नामांकित शिक्षकों की सूची प्रदर्शित होगी। प्रत्येक स्कूल को उनकी मतदान की तारीख एवं लिंक साझा किया जाएगा। मतदान में केवल कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। विद्यार्थी लिंक पर जाकर अपना नाम, कक्षा दर्ज कर अपने प्रिय शिक्षक के नाम पर वोट वाला बटन क्लिक कर मतदान करेंगे। वोटिंग समाप्ति के बाद विजेता शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन



अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क



अधिक जानकारी एवं अपने स्कूल को पंजीकृत करने के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें