दो चरणों में संपन्न होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:
-
पहला चरण: अभ्यर्थी को आधिकारिक पोर्टल पर राज्य, जनपद, विकास खंड, विद्यालय का नाम, स्थायी पता, अपना नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
-
दूसरा चरण: प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर अभ्यर्थी को अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं व माता-पिता के हस्ताक्षर और कक्षा-5 में अध्ययनरत होने का प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्र सीमा और जरूरी योग्यता
प्रभारी प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।
28 नवंबर को आयोजित होगी चयन परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी और अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।