फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकनपुर चौकी से 300 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

Sun, 02 Aug 2026 12:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में मकनपुर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर शनिवार देर रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मकनपुर चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र स्थित मकनपुर चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। शनिवार देर रात बेखौफ चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी साफ कर दी। सुबह जब ग्रामीणों और दुकानदारों ने दुकानों के ताले टूटे देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर एक्सप्रेसवे के पास वारदात

घटनास्थल मकनपुर का मुख्य बाजार मार्ग है, जहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे गुजरता है और इतनी ही दूरी पर पुलिस चौकी भी स्थित है। इतने संवेदनशील और व्यस्त इलाके में चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले चटकाए और इत्मीनान से लाखों रुपये के माल और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। पुलिस चौकी के इतने पास हुई दुस्साहसिक चोरी से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन





पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, जांच शुरू

रविवार सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अरौल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस की ओर से चोरी हुए सामान और कुल नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं किया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें