अजीतमल। बारिश के बाद अजीतमल के आर्यनगर में जमीन धंसने से कई मकानों की छतों व दीवारों में दरारें पड़ गईं है। इसके कारण लोगों में दहशत है। हादसे से बचने के लिए मकानों में बल्लियां लगा दी गईं हैं।
आर्यनगर निवासी शशांक दीक्षित, दिनेश दीक्षित, धर्मेंद्र और मदन ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई लगातार बारिश से घरों के आसपास जलभराव हो गया था।
बारिश रुकने और धूप निकलने के बाद जमीन धंसने से मकान की दीवारें और छतें दरक गईं। मोहल्ले के कई घरों का यही हाल है। छत व दीवार न गिरे, इसके लिए बल्लियां टिका दी गईं हैं।
मकान दरकने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम विजेता ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है। यदि नुकसान हुआ है तो प्रशासन से मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।