मृतक के भाई संदीप सिंह ने मुकदमे को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद तक पैरवी की। हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा विवेचना शुरू की गई। विवेचना क्राइम ब्रांच को मिली। विवेचक अखिलेश यादव ने 19 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की आरोपियों के घरों में नोटिस चस्पा की थी।
कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया था
विवेचक की ओर से ललौली थाने में बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू समेत उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कराया था। संपत्ति कुर्की के आदेश से दबाव में आकर सगे भाई बद्रीविशाल सिंह उर्फ कल्लू, जगन्नाथ सिंह उर्फ चून्नू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
पांच साल से चल रहे थे फरार, दो आरोपियों का आत्मसर्मपण
विवेचक ने बताया कि दो हत्यारोपियों ने आत्मसर्मपण किया है। पांच साल से फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने संपत्ति कुर्क नोटिस के बाद कुर्की का भी आदेश जारी किया है। इसी दबाव में आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।