फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, इन तारीखाें पर हाेंगे मतदान

Wed, 24 Aug 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करते छात्र (फाइल फाेटाे)
विज्ञापन
कानपुर यून‌िवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज (बीएनडी) ने सबसे पहले छात्रसंघ चुनाव की तिथियाें का एलान किया। 30 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 31 अगस्त को नाम वापसी होगी। 4 सितंबर को चुनाव कराके रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बीएनडी यूपी का पहला कॉलेज है, जहां शैक्षिक सत्र 2016-17 का छात्रसंघ चुनाव कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

पदाधिकारियाें ने की प्रिंसिपल से मुलाकात

चुनाव प्रचार प्रसार करते छात्र-छात्राएं (फाइल फाेटाे)
कानपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को बीएनडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विवेक द्विवेदी से मुलाकात की। छात्रनेता राघवेंद्र दुबे रवि, रघुवंश द्विवेदी, अनिरुद्ध शुक्ला और अमर मोदी ने कहा कि शासन ने चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है, फिर भी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। इस पर प्रिंसिपल ने चुनाव संचालन समिति की मीटिंग बुलाई और छात्रसंघ चुनाव कराने का एलान कर दिया। प्रिंसिपल ने कहा कि चुनाव कराने की सूचना जल्द ही पुलिस, प्रशासन को भेज दी जाएगी। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। इसके लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल का आभार जताया है। इस मौके पर छात्रनेता अभिमन्यु सक्सेना, अमर विश्वकर्मा, अंशुमान चंदेल, मयंक वर्मा, प्रतीक शर्मा, अंकित गुप्ता, शुभम शर्मा, शिवांग द्विवेदी, रजत कसेरा, आयुष्मान सोनकर, मुदित गुप्ता और अतुल पांडेय मौजूद रहे। 
 
 
विज्ञापन

इन कॉलेजों में भी होगा चुनाव

पीपीएन, क्राइस्ट चर्च, डीएवी, डीबीएस, वीएसएसडी, हरसहाय, हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज, डीजी, एसएनसेन कॉलेज, जुहारी देवी, ज्वाला देवी, एएनडी, कानपुर विद्या मंदिर और महिला महाविद्यालय।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें