अंबेडकर छात्रावास के बाहर जुटे स्टूूूडेंटाें से बातचीत करते अधिकारी
-- वार्डेन पर लगाया मनमानी का आरोप, बवाल की आशंका
कल्याणपुर स्थित राजकीय अंबेडकर एससी-एसटी हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे स्टूडेंटों को वार्डेन ने कमरा खाली करने का आदेश दे दिया है। सुबह 11 बजे इसके लिए वार्डेन ने हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा किया और कमरा खाली करने के लिए ढ़ाई घंटे की मोहलत दी। आदेश से गुस्साए छात्रों ने वार्डेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मनमानी करने का आरोप लगाया। हॉस्टल खाली कराने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी संख्या में स्टूडेंटों का जमावड़ा लग गया। स्टूडेंटों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए। बवाल की आशंका देखते हुए आनन-फानन में एसएससी ने हॉस्टल के आस-पास चार थानों की फोर्स, पीएससी की टुकड़ी तैनात कर दी।