फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविंद का कानपुर दौरा: राष्ट्रपति के संभावित रूट से हटेगा मेट्रो का मलबा, नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Mon, 15 Nov 2021 01:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नगर आयुक्त ने इंद्रा नगर मोड़ के पास अपार्टमेंट और बाजार में सीवर का पानी सड़क पर बहता देख नाराजगी जताई। बताया गया कि जलकल विभाग जोन-6 के अधिशासी अभियंता से कई बार कहा गया, पर सुधार नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने जलकल जीएम को हिदायत देते हुए समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
जेसीबी से शुरू कराई सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 24 नवंबर को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने रविवार को संभावित रूट का निरीक्षण किया। गंदगी देख जेसीबी मंगाकर सफाई कराई।
विज्ञापन

गुरुदेव चौराहा से आईआईटी के बीच पड़े मेट्रो निर्माण के मलबे को हटाने, आसपास की सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सफाई कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर शहर आ सकते हैं। इसके मद्देनजर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर हैलट से गोल चौराहे तक क्षतिग्रस्त सर्विसलेन की पीडब्ल्यूडी से मरम्मत कराने को कहा।

महर्षि दयानंद विहार स्थित राष्ट्रपति के निवास तक झाड़ियां, पेड़ों की लटकी डालियां कटवाने को कहा। एचबीटीयू गेट के सामने, सिग्नेचर ग्रींस के बगल में और मैनावती मार्ग स्थित कूड़ाघर को टीनशेड से ढकवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

इंद्रानगर में गंदा पानी बहता देख जीएम को हिदायत
नगर आयुक्त ने इंद्रा नगर मोड़ के पास अपार्टमेंट और बाजार में सीवर का पानी सड़क पर बहता देख नाराजगी जताई। बताया गया कि जलकल विभाग जोन-6 के अधिशासी अभियंता से कई बार कहा गया, पर सुधार नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने जलकल जीएम को हिदायत देते हुए समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें