फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की कार में हूटर व झंडा लगा देख कोतवाल ने मुंह घुमाया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी हूटर व झंड़ा लगी भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन चल रहा है। इससे दोनों रास्तों में बैरियर लगाकर लोगों को वाहन लेकर अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद नामांकन के लिए जिलाध्यक्ष और विधायक के साथ कार से पहुंचे। कार में हूटर व पार्टी का झंडा भी लगा था। पुलिस ने उनके लिए तत्काल बैरियर खोला वहीं कोतवाल ने हूटर देखकर मुंह घुमा लिया।
विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। पुलिस गाड़ियों से हूटर, झंडे जब्त कर वाहनों का चालान कर रही है। इसके साथ ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भोनगीपुर से प्रत्याशी आशुतोष पांडेय की कार में हूटर लगा होने पर माती मुख्यालय में पुलिस ने चालान कर हूटर जब्त कर लिया था। वहीं उन पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
उधर, सोमवार को नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद राकेश सचान की कार में हूटर व पार्टी का झंडा लगा था। उन्हें मुख्यालय के मोड़ पर लगे बैरियर से कार लेकर अंदर जाने दिया गया।
हूटर व झंडे की पुलिस ने अनदेखी की। कार में प्रत्याशी के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान व विधायक विनोद कटियार भी सवार थे। इन नेताओं को बैठा देख अकबरपुर कोतवाल विनोद कुमार पांडेय हूटर उतारने की हिम्मत नहीं कर सके।
मौके पर मौजूद अन्य दलों के लोगों ने उनसे कार्रवाई को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि हूटर अभी बजाया नहीं जा रहा है। इस बीच कोतवाल मौके से चले गए। कोतवाल ने बताया कि पूर्व सांसद की कार में हूटर लगा है लेकिन उसकी मशीन खराब होने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें