फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद समेत 24 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, छह निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

विज्ञापन
नामांकन करने जाते भोगनीपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट भवन में सोमवार को चारों विधानसभाओं के लिए कुल 24 प्रत्याशी नामांकन कराने पहुंचे। भाजपा से पूर्व सांसद व कांग्रेस छोड़कर आए राकेश सचान ने भोगनीपुर सीट से नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार से नामांकन कराया। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चे दाखिल किए। अब चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल प्रत्याशियों की संख्या 39 हो गई है।
अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को डीएम कोर्ट कक्ष में कांग्रेस से अंबरीश सिंह, आम आदमी पार्टी से विवेश कुमार व अनिता यादव, जन अधिकार पार्टी से कमलेश कुमार तथा निर्दलीय बृजभूषण, रामेश्वर व विपिन कुमार ने नामांकन किया।
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की कोर्ट में कांग्रेस से नरेश चंद्र व सतीश सिंह नायक, सोशलिस्ट यूनिटी सेटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) से रामगोविंद, आजाद समाज पार्टी से महबूब ने नामांकन किया।
वहीं भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राकेश सचान, बसपा से जुनैद खान, आम आदमी पार्टी से आशुतोष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राम रतन सिंह व जगराम सिंह ने निर्दलीय नामांकन कराया।
इसी प्रकार रसूलाबाद विधानसभा से भाजपा की पूनम संखवार, बसपा से सीमा सिंह, जनअधिकार पार्टी से नीलम, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से राकेश बाबू, कांग्रेस से मनोरमा व रामसजीवन, रामसुमेर ने निर्दलीय नामांकन कराया।
भोगनीपुर सीट से अभी कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि अब मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। वहीं, सिकंदरा से कांग्रेस के नरेश चंद्र व तीन अन्य निर्दलीय दावेदारों ने पर्चा लिया। वहीं भोगनीपुर सीट से दो दावेदारों ने सोमवार को नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें